upsc ki taiyari kaise kare | UPSC Preparation Guide in Hindi

UPSC की तैयारी कैसे करें?

शुरुआती छात्रों के लिए पूरी UPSC तैयारी गाइड हिंदी में किताबें, रणनीति, टाइम टेबल और सफलता के टिप्स 2025 के लिए

नमस्कार दोस्तों! अगर आप IAS, IPS या IFS अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आज का यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहां हम आपको बताएंगे कि UPSC की तैयारी कैसे करें, कौन-सी किताबें पढ़ें और क्या रणनीति अपनाएं।

UPSC क्या है?

UPSC यानी Union Public Service Commission (संघ लोक सेवा आयोग) भारत की वह संस्था है जो सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Examination) आयोजित करती है।

यह परीक्षा तीन चरणों में होती है:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • साक्षात्कार (Interview)

UPSC परीक्षा की योग्यता (Eligibility Criteria)

  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
  • अधिकतम आयु सीमा: सामान्य वर्ग – 32 वर्ष, OBC – 35 वर्ष, SC/ST – 37 वर्ष

UPSC की तैयारी की शुरुआत कैसे करें? (upsc ki taiyari kaise kare)

UPSC की तैयारी का सबसे पहला कदम है NCERT की किताबों से शुरुआत करना। यह आपकी बुनियाद मजबूत करती हैं और आगे की तैयारी आसान बनाती हैं।

जरूरी NCERT पुस्तकें:

  • इतिहास – कक्षा 6 से 12
  • भूगोल – कक्षा 6 से 12
  • अर्थशास्त्र – कक्षा 9 से 12
  • राजनीति – कक्षा 8 से 12
  • विज्ञान – कक्षा 6 से 10

UPSC के लिए मुख्य किताबें (Standard Books List)

राजनीति (Polity)

  • M. लक्ष्मीकांत – भारतीय राजव्यवस्था
  • डी.डी. बसु – भारत का संविधान

इतिहास (History)

  • रामशरण शर्मा – प्राचीन भारत
  • सतीश चंद्र – मध्यकालीन भारत
  • बिपिन चंद्र / स्पेक्ट्रम – आधुनिक भारत का इतिहास

भूगोल (Geography)

  • माजिद हुसैन – भारत एवं विश्व का भूगोल
  • सविंद्र सिंह – भौतिक भूगोल

अर्थव्यवस्था (Economy)

  • रमेश सिंह – भारतीय अर्थव्यवस्था
  • दत्त एवं सुंदरम – विस्तृत अध्ययन हेतु

करंट अफेयर्स (Current Affairs)

  • द हिन्दू / इंडियन एक्सप्रेस / नवभारत टाइम्स
  • पत्रिकाएं – योजना, कुरुक्षेत्र, विज्ञान प्रगति

CSAT (Civil Services Aptitude Test)

  • R.S. अग्रवाल – संख्यात्मक अभियोग्यता और तर्कशक्ति
  • अरुण शर्मा – Quantitative Aptitude
  • अरिहंत प्रकाशन – CSAT श्रृंखला

 मुख्य परीक्षा (Mains Examination)

मुख्य परीक्षा 1750 अंकों की होती है, जिसमें 7 प्रश्नपत्र शामिल होते हैं। यह परीक्षा आपकी विश्लेषणात्मक सोच को परखती है।

GS Paper 1: इतिहास, संस्कृति, समाज, भूगोल

  • विपिन चंद्र – आधुनिक भारत
  • अर्जुन देव – विश्व इतिहास
  • राम आहूजा – भारतीय समाज की समस्याएं

GS Paper 2: राजनीति, शासन, अंतर्राष्ट्रीय संबंध

  • सुभाष कश्यप – हमारा संविधान
  • एम. लक्ष्मीकांत – भारत में शासन व्यवस्था
  • शशि थरूर – Pax Indica

GS Paper 3: अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, पर्यावरण

  • रमेश सिंह – भारतीय अर्थव्यवस्था
  • एम. कार्तिकेय – आंतरिक सुरक्षा

GS Paper 4: नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा, अभिरुचि

  • सुब्बाराव / नीरज कुमार – नीतिशास्त्र और सत्यनिष्ठा

निबंध (Essay)

निबंध पत्र 250 अंकों का होता है। प्रतिदिन समाचारपत्र के संपादकीय पृष्ठ को पढ़ें और ज्वलंत मुद्दों पर लेखन का अभ्यास करें।

  • दृष्टि IAS – निबंध पुस्तक
  • अरिहंत – 151 निबंध संग्रह
  • पुलकित खरे – सिविल सेवा के लिए निबंध

वैकल्पिक विषय (Optional Subject)

वैकल्पिक विषय 500 अंकों का होता है। विषय वही चुनें जिसमें आपकी रुचि और अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध हो।

साक्षात्कार (Interview)

साक्षात्कार परीक्षा में आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जाता है। देश के मुद्दों पर राय बनाएं और शांत आत्मविश्वास रखें।

 UPSC तैयारी के लिए जरूरी सुझाव (Important Tips)

  • सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र पढ़ें।
  • समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
  • हर सप्ताह एक मॉक टेस्ट दें।
  • सकारात्मक सोच बनाए रखें।
  • केवल UPSC संबंधित कंटेंट ही फॉलो करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

UPSC की तैयारी धैर्य और निरंतर मेहनत का खेल है। सही दिशा, स्मार्ट वर्क और अनुशासन से यह परीक्षा हर छात्र पास कर सकता है।

“Success in UPSC is not about intelligence, it's about consistency and discipline.”

🌟 Dream Civil Services की ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!

📌 लेखक: Dream Civil Services Team
📞 WhatsApp: 7654048926
📧 Email: dreamcivilservice1@gmail.com

Post a Comment

0 Comments