Ads Area

GK & GS Teacher / Content Creator की आवश्यकता


Dream Civil Services में Teaching Opportunity

GK & GS Teacher / Content Creator की आवश्यकता

Dream Civil Services अपने YouTube Channel के लिए ऐसे प्रतिभाशाली और मेहनती लड़के या लड़की की तलाश कर रहा है, जिन्हें सामान्य ज्ञान (GK) एवं सामान्य अध्ययन (GS) पढ़ाने में रुचि हो और वे विद्यार्थियों को सरल भाषा में विषय समझा सकें।

यह कार्य घर बैठे मोबाइल के माध्यम से किया जा सकता है।

कार्य की प्रकृति
चयनित व्यक्ति को Dream Civil Services द्वारा उपलब्ध कराई गई PDF/Study Material के आधार पर विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक वीडियो तैयार करने होंगे।
- प्रत्येक वीडियो लगभग 10–15 मिनट का होगा।
- वीडियो मोबाइल से घर बैठे रिकॉर्ड किया जा सकता है।
- शुरुआत में प्रतिदिन 1–2 वीडियो तैयार करने होंगे।
- विषय मुख्य रूप से GK एवं GS से संबंधित होंगे।
- तैयार वीडियो Dream Civil Services के YouTube Channel एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपयोग किए जाएंगे।
- अध्ययन सामग्री और विषय Dream Civil Services की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

7 दिनों का Trial

कार्य शुरू करने से पहले 7 दिनों का Trial Period रखा जाएगा।

इस दौरान निम्न बातों को देखा जाएगा:
- विषय की समझ
- पढ़ाने और समझाने का तरीका
- भाषा एवं उच्चारण
- वीडियो की गुणवत्ता
- समय की नियमितता
- दिए गए अध्ययन सामग्री का सही उपयोग

Trial के बाद उपयुक्त उम्मीदवार के साथ नियमित रूप से कार्य जारी रखा जाएगा।

मानदेय
नियमित रूप से चयनित उम्मीदवार को शुरुआत में ₹1,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

भविष्य में कार्य की गुणवत्ता, नियमितता और Dream Civil Services के साथ सहयोग के आधार पर मानदेय एवं अन्य प्रोत्साहन में वृद्धि की जा सकती है।

कौन आवेदन कर सकता है?

इस अवसर के लिए लड़के और लड़कियाँ दोनों आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार में निम्न योग्यताएँ होना अपेक्षित है:
- GK एवं GS में अच्छी समझ
- हिंदी में सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाने की क्षमता
- मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की सामान्य जानकारी
- नियमित रूप से समय देने की क्षमता
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी या Teaching का अनुभव हो तो अतिरिक्त लाभ

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार अपना संक्षिप्त विवरण और 1–2 मिनट का Teaching Demo Video WhatsApp पर भेज सकते हैं।
नाम:
शैक्षणिक योग्यता:
शहर:
मजबूत विषय:
Teaching Experience:
WhatsApp Number:

WhatsApp:  7654048926

उम्मीदवारों का चयन Teaching Demo और 7 दिनों के Trial के आधार पर किया जाएगा।

Dream Civil Services

“हमें जो नहीं मिला, वो हम सबको देंगे।
हमारे लिए कोई मार्गदर्शक नहीं था, हम लाखों के बनेंगे।” 📚🏆

Learn • Prepare • Succeed

Post a Comment

0 Comments